Advertisements
गर्मी के आरंभ होते ही , बिजली की शरू हो गई आंख मिचौनी।
Advertisement

जमशेदपुर : एक तरफ शहर का तापमान 40 डिग्री पार और दूसरी तरफ गैर कंपनी इलाको में देर रात 12:30 बजे के बाद बिजली कट गई। इसके बाद क्षेत्र लोगों के बीच गर्मी से निजात लेने के लिए त्राहिमाम मच गया। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने झोपड़ियां से बाहर निकल आए, और वही गर्मी से निजात पाने के लिए शहरी लोग जब बिजली विभाग को फोन किया तो उनका कहना था यह समस्या चांडिल से हुई है। कारण जाना चाहा तो बता नहीं पाए और इतना कह गए की वहां से समस्या का समाधान होगा तो बिजली आ जाएगी। ऐसे में 1:00 बजे बाद भी बिजली नहीं पहुंचने से अब क्षेत्र के लोग यह कहने लगे की गर्मी शुरू होते ही बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है।
Advertisement




