
जमशेदपुर: बिष्टुपुर राम मंदिर कमिटी की एक गुट के द्वारा हत्या की कोशिश करने के मामले में दर्ज कराए गए मुकदमे में 10 साल बाद न्यायालय ने सभी अभियुक्तों को बरी कर दिया गया।घटना 2014 में राम मंदिर कमेटी के दोनो गुट A.G.M के दौरान आपस में भिड़ गए थे। उसमे पी प्रभाकर राव घायल हो गए थे, जिनका इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया था।इसके बाद उन्होंने उस समय के तत्कालीन अध्यक्ष C ,H, शंकर राव और उनके साथियों के पर हत्या की कोशिश तथा अन्य धाराओं मे मुकदमा दर्ज कराया था।उसमें 10 साल मुकदमा चलने के बाद आज जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश 2 के श्री आभार वर्मा के न्यायालय से सभी अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया।
सभी अभियुक्त बरी होने वालो में C.H शंकर राव, P.L,RAO B.R.C.RAO और नागराजू चारों अभियुक्तों की तरफ से इस मुकदमे की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सिद्धार्थ शंकर दुबे ने न्यायालय में की थी।




