
जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने पैतृक गांव में बाहा पर्व का पूजन कर राज्य की खुशहाली के लिए की प्रार्थना कर मांगा आशीर्वाद। कई कार्यक्रमों के द्वारा कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत पैतृक गांव झिलिंगगोडा पहुंचे जहां मुख्यमंत्री ने कई कार्यक्रमों में शिरकत किया, जिसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री ने जाहेर थान में पूजा अर्चना कर बाहा पर्व में शामिल हुए. झिलिंगगोडा मैदान में बने हेलीपैड पर उतरे, जहां सरायकेला जिला पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.पोटका मे कोल्हन विश्वविद्यालय चाईवासा अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड फुटबॉल मैदान में मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के द्वारा स्वीकृत पोटका विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर चुनावी वादा के तहत पोटका, डुमरिया के जनता एवं छात्र छात्रांओ की बहुप्रतिक्षित मांग के तहत खड़ियासाई में लगभग 40 करोड़ की लागत से डिग्री महाविद्यालय का शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कुल 119 करोड़ 19 लाख 291 रुपए राशि की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी जिसमे डिग्री महाविद्यालय पोटका का शिलान्यास तथा विभिन्न 100 योजनाओं का शिलान्यास एवं तीन योजनाओं का शुभारंभ की गई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा की इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अब जमशेदपुर या अन्य शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य के आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्ग-समुदाय के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध कराया जा सके इस निमित्त उनकी सरकार निरंतर प्रयासरत है।इस मौके पर मुख्यमंत्री मुख्य सचिव राजकमल, पोटका विधायक संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता राजू गिरी, मोहन कर्मकार डीसी अनन्य मित्तल, एसडीओ पीयूष सिंहा एसएसपी किशोर कौशल , सीटी एसपी मुकेश कुमार लूणायक, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, के साथ वीडियो ,सीओ आदि उपस्थित रहे।




