
जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत राम मंदिर के समीप पुलिस ने छापेमारी कर सोनारी हेते गिरोह के सोनू सिंह उर्फ सियाल को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।खूंटाडीह निवासी सोनू के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल और चार जिंदा गोली बरामद किया है।जिसे लेकर गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राम मंदिर के पास एक युवक हथियार दिखाकर लोगो को धमका रहा है. जिस पर पुलिस ने तत्काल एक टीम का गठन किया और छापेमारी की। जहां पुलिस को देख वह भागने लगा जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा, पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोनू सिंह बताया। तलाशी के क्रम में बरामद लोडेड देसी पिस्टल के बारे में सोनू ने बताया कि उसने 25 हजार रुपए में हथियार खरीदा था। पुलिस हथियार बेचने वाले की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. सिटी एसपी ने बताया कि सियाल के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज है। वह जनवरी माह में ही जेल से बाहर आया है।




