
रांची : झारखंड राज्य में ईडी की कार्रवाई से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य के राजनीतिक एवं प्रशासनिक गलियारों में भूचाल सा आ गया है। कोई पद से इस्तीफा दे रहा है, तो कोई अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगा है। सूत्रों के अनुसार कभी भी दो आईएएस और आईपीएस पर ईडी की कार्रवाई हो सकती है।
झारखंड राज्य में ईडी की कार्रवाई से उठे राजनीतिक बवंडर के बीच ईडी के द्वारा नए साल में पहली बार सत्ता के कई करीबियों के यहां एक साथ दबिश देते हुए आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर छापामारी की गई है। झारखंड में मौसम की तरह राज्य के राजनीति भी अंगड़ाइयां लेती रहती है। वहीं ईडी के बढ़ते लगातार दबिश से राज्य के राजनीति एवं प्रशासनिक गलियारों मे मंत्री से लेकर अधिकारी तक सभी डरे सामने हुए हैं। कहां नहीं जा सकता ईडी की कारवाई कब कहां किसके यहां हो जाए ।इससे सभी डरे सहमे हुए हैं। पूर्व और वर्तमान में ईडी द्वारा की गई कार्रवाई से राज्य के दो आईएएस और एक आईपीएस सूत्रों के अनुसार ईडी के रडार पर हैं। जो कभी भी उनके चंगुल में आ सकते हैं ,और गिरफ्तारी हो सकती है। जिसमें समन भी दिया गया है।




