मिशनरी ऑफ चैरिटी निर्मल हृदय ओल्ड एज होम में पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस के द्वारा वृद्धो के बीच कंबल और बच्चों के बीच किया गया चॉकलेट का वितरण ।

जमशेदपुर : मानव सेवा के तहत जिला पुलिस ने बढ़ते ठंड के मद्देनजर बाराद्वारी स्तिथ मिशनरी ऑफ चैरिटी निर्मल हृदय ओल्ड एज होम और बागबेड़ा थाना में क्षेत्र के फुटपाथ में रहने वाले गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस क्रम में एसएसपी किशोर कौशल ने ओल्ड एज में रहने वाले लगभग 70 वृद्धाओं को कंबल और 21 अनाथ बच्चों के बीच चॉकलेट और बिस्कुट का वितरण किया ।
इसके अलावा फल और खाद्य सामग्री भी चैरिटी होम को प्रदान की गई । इस मौके पर एसएसपी ने चैरिटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिला पुलिस का मानव सेवा के प्रति एक छोटा सा यह प्रयास है ।आगे भी आवश्यकता अनुसार सहयोग प्रदान की जाएगी।




