Advertisements
Advertisement

रांची : नए वर्ष की मौके और वित रहे वर्ष की विदाई के अवसर पर राज्य से लेकर जिला स्तर, एवं स्थानीय प्रशासन तक के पदाधिकारीयो की निगाहें अपराधियों , असामाजिक तत्वों मनचले सहित बाइकर्स गैंग पर बनी हुई है। नए साल की मौज मस्ती और पुराने वर्ष की विदाई को लेकर युवा वर्ग सहित सभी वर्ग के लोग खासे तौर पर सक्रिय रहते हैं। वही अपराधी, असामाजिक तत्व ,मनचले, और बाइकर्स गैंग भी सक्रिय हो जाते हैं। जिससे प्रशासन को सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर कड़ी चौकसी बरतनी पड़ती है, और निगाहें रखनी पड़ती है। जिसकी तैयारी प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है।अभी से ही प्रशासन द्वारा ड्रंक ड्राइव,चेकिंग अभियान, अपराधियों ,सहित सामाजिक तत्वों पर निगाहें रखते हुए बाइकर्स गैंग पर नज़रें प्रशासन की बने हुए हैं।
Advertisement




