पटमदा:बोड़ाम प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में बसे पहाड़पुर पंचायत के ग्रामीणों का बिजली की लगातार समस्या के बाद सब्र का बांध टूट चुका हैं।शनिवार को सैकड़ों बाइक पर रैली की सकल पर युवाओं ने बोड़ाम प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।उसके बाद बोड़ाम के चिरुडीह में बने विद्युत सब स्टेशन में पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए विभाग के अधिकारियों से नियमित बिजली की मांग की।वही विभाग से क्षेत्र में दो फीडर की स्थापना करने,बिजली लाइन मैन की संख्या में बढ़ोतरी करने की मांग की।

वही अनियमित बिजली आपूर्ति को विभाग से सुधार करते हुए जर्जर तार को भी बदलने की मांग की गई।जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया अजब सिंह सरदार ने बताया कि बिजली विभाग के द्वारा पहाड़पुर पंचायत में लगातार समस्या उत्पन्न की जाती हैं।हल्की बारिश या अन्य कारणों से काफी समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहती हैं।इसी समस्या समाधान के लिए आज रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया।विभाग को आवेदन सौंपने के बाद पांच दिनों का समय समस्या समाधान के लिए दिया गया।छठे दिन यदि कोई सही फैसला विभाग से नहीं मिलता हैं।तो सातवें दिन पंचायत के महिला,पुरुष सहित अन्य लोगों के साथ सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया जाएगा।विभाग के जेई को समस्या से अवगत करवा दिया गया हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़पुर पंचायत को इस फीडर में जुड़े अन्य दो पंचायतों में किसी प्रकार की बिजली समस्या होने पर बिजली आपूर्ति को बाधित रखा जाता हैं।जिसमें पहाड़पुर पंचायत के ग्रामीणों को बच्चों की पढ़ाई सहित अन्य कार्य में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं।कार्यक्रम में बाइक रैली का नेतृत्व मुखिया अजब सिंह सरदार,गुणधर कुंभकार,अनिर्वदर सिंह,दीपांकर,लाल बाबू,मधुसूदन, सुखदेव,रतन,कृतिवास,तपन, राकेश,प्रशांत,सनातन,रवि,अरुण, गौतम,आशुतोष,महेश्वर, राज सिंह,दुलाल चंद्र, धनंजय,फूलचंद,भास्कर,शंकर आदि उपस्थित थे ।






