जमशेदपुर : टाटानगर के खास महल क्षेत्र में शनिवार तड़के करीब 4:00 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ट्रक संख्या JH05DL 3966 चालक ने अचानक सामने आए दो बाइक सवारों को बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच एक पेड़ से जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 4:00 बजे हुई थी। फिलहाल क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बावजूद यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।






