Saraikela (संजीव मेहता) : शनिवार से जियाडा शिविर कार्यालय में जिले के नवनियुक्त एसपी निधि द्वीवेदी फरियादियों से मिलना शुरू कर दी हैं. मौके पर पत्रकारों से एसपी बोली कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का निर्देश है कि एक एक जनता तक पुलिस पहुंचे ऐसे मेरा सपना है, आज से उन्हीं के सपना को साकार करने का प्रयास शुरू किया गया है.
उन्होंने कहा कि वैसे भी यह बड़ा जिला है, यहां कुल 17 थाना और ओपी हैं. दो दो अनुमंडल हैं, लेकिन इस जिले का सबसे अहम क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर है जहां 2000 के करीब इंडस्ट्रीज हैं. इसलिए यहां के आम फरियादियों के लिए यहां बैठना अति आवश्यक समझा. उन्होंने कहा कि पूर्व के पुलिस पदाधिकारी भी यहां बैठते रहे हैं.

अभी फिलहाल सप्ताह में एक दिन बैठ रही हूं, बाद में लोगों के मांग को देखते हुए 2 दिन बैठना शुरू करूँगी. उन्होंने कहा कि आज पहले ही दिन यहां 2 दर्जन से ज्यादा फरियादी अपनी समस्या को लेकर मिले हैं, जिनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान और कार्रवाई करने का निर्देश दी हूँ.





