रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन पर जनजाति महिला के साथ मारपीट करने एवं जमीन कब्जा करने का आरोप लगा है। यह लिखित आरोप उपायुक्त को दिए पत्र में लगाया गया है। खुकड़ाडीह, थाना सुन्दरनगर थाना क्षेत्र के खुकड़ाडीह निवासी लाल बाबु सिंह ने बताया है कि उनका रैयती जमीन, जिसका खाता सं० 87, प्लॉट नं0 288 है,जो उनके दादाजी के नाम से खतियानी एवं लगान रसीद है।

इस जगीन को कई साल तक कुछ लोगों द्वारा कब्जा करके रखा है। पहले भी उन्हें हटने के लिए बोला गया था 19 मई को बीच भुमाफिया के द्वारा उनके साथ मार-पीट किया गया बचाव करने आयी माँ के साथ भी मार-पीट की गयी । मारपीट करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबुलाल सोरेन, सुनाराम माझी, छोटो माझी के बेटे शामिल थे। पीड़ित ने उपायुक्त से उपर्युक्त तथ्यों को ध्यान देते हुए जमीन की जाँच पड़ताल कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह की है.





