जमशेदपुर : न्यायलय आदेश को भी नहीं मानने वाले बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे पर सीजीएम कोर्ट ने रिमाइंडर इश्यू जारी की है. बता दे की थाना प्रभारी द्वारा सोनारी सीपी क्लब निवासी नरेश कुमार के साथ हुई मारपीट और कार छीन लेने के मामले में उनके द्वारा बिष्टुपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई लेकिन उनकी शिकायत नहीं ली जा रही थी।

जिसके बाद उन्होंने एसएसपी से भी शिकायत की लेकिन उनके आदेश को भी अनदेखी कर दीं अंततः न्यायालय के माध्यम से दर्ज करने का प्रयास किया लेकिन थाना प्रभारी आलोक दुबे ने अपने सामने न्यायालय के आदेश को भी नहीं मानी. इसके बाद वादी नरेश ने अधिवक्ता पप्पू के माध्यम से सोमवार को सीजीएम कोर्ट में याचिका दर्ज की जिसके आलोक में गुरुवार को सीजीएम ने थाना प्रभारी आलोक दुबे पर रिमाइंडर इश्यू जारी कर तलब की है. थाना प्रभारी अलोक दुबे के इस कृत लो लेकर वरीय अधिकारी के नजर में भी हैं. अब देखना है कि कोर्ट से आदेश आने के बाद थाना प्रभारी का रवैया क्या रहेगा.





