जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत पिछले दिनों जनरल स्टोर मालिक के साथ मारपीट तोड़फोड़ एवं फायरिंग करने का मामले में पुलिस ने 5अभियुक्तों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी ललित मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 31 मई की है।

जब मिल्लत नगर महतो पाड़ा रोड स्थित इम्तियाज जनरल स्टोर के मालिक के साथ कुछ युवकों के द्वारा मारपीट एवं दुकान में रखे सामान में तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था जिसकी शिकायत मिलने पर वरीय अधिकारी के निर्देश पर एक टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की जिसके तहत घटना में शामिल पांच आरोपियों को एक पिस्तौल और गोली के साथ गिरफ्तार की है सीटीएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान किसी प्रकार की रंगदारी की बात सामने नहीं है संभावना है कि पुराना विवाद को लेकर इस तरह घटना को अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस अनुसंधान जारी रखते हुए गिरफ्तार पांचो अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.





