Saraikela (संजीव मेहता) : जमशेदपुर सिटीजंस फोरम ने आदित्यपुर स्थित मधुबन होटल के सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया. जिसका उद्देश क्षेत्र के विकास के लिए एक सकारात्मक संवाद स्थापित करना था.
प्रतिनिधियों के स्वागत समारोह में नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह को फोरम की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया. फोरम के अध्यक्ष ए. के.श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का कुशल संचालन बबलू श्रीवास्तव ने किया. वक्ताओं ने नवनिर्वाचित बोर्ड से आशा व्यक्त की कि वे क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, बिजली और पानी की स्थिति में सुधार के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे. इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह और सेवानिवृत्त डीएसपी अरविंद कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्ड पार्षदों ने भी शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से सुधीर चौधरी, नीतू शर्मा, राजरानी महतो, अंजू कुमारी, रिंकी कुमारी, सुनीता बेरा, मोना बेसरा, उत्तरा प्रधान, कुमारी वेदना गोप, संगीता सामड़, बिजेश सिंह, धनंजय गुप्ता, अवधेश सिंह, मोतीलाल बिसुई, इनके अतिरिक्त बबुआ सिंह, प्रमोद झा, कमलेश कुमार और रुद्र घोष समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे. सभी प्रतिनिधियों ने फोरम का आभार व्यक्त करते हुए आदित्यपुर को एक आदर्श नगर निगम बनाने का भरोसा दिलाया.




