
रांची : सरायकेला खरसावां जिले के जिला आपूर्ति विभाग के जिला आपूर्ति पदाधिकारी के प्रभार झूनू कुमार मिश्र के लेने के बाद से ही आपूर्ति विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के सख्त करवाई और सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्रो तक लगातार निरीक्षण करने से जहां डीलरों और कलाबाजारियों में हड़कंप मचा हुआ है ।वही दलाल भी दूरी बनाए हुए है। रास्ते पर आ रहे आपूर्ति विभाग और उपभोक्ताओं को मिल रहे राशन के बाद अब जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जिले के एजीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर पर भी शिकंजा कसने शुरू कर दिए हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा द्वारा लगभग एक माह पूर्व ही एजीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर को स्थानांतरण कर दिया गया है और प्रभार देने के लिए सख्त आदेश दिए गए हैं । लेकिन आदेशों पर अभी तक अमल नहीं किए जाने के बाद ,प्राप्त जानकारी के अनुसार एजीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। वहीं अब ऐसा कहा जा रहा है कि एजीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा जल्द प्रभार नहीं दिया गया तो, कुछ दिनों के बाद जल्द ही कभी भी एजीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर की विरुद्ध उपायुक्त द्वारा कार्रवाई की जा सकती है। वही प्राप्त सूत्रों के अनुसार कई एजीएम और कंप्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध गोपनीय जांच भी चल रही है। जो चौंकाने वाला कभी भी कार्रवाई हो सकता है।




