जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन की अध्यक्षा में 100 लोगों ने झामुमो का थामा दामन।

0 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन की अध्यक्षा में 100 लोगों ने झामुमो का थामा दामन।

सिद्धार्थ पाण्डेय :  झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले गुवा सेवानिवृत्त श्रमिक संघ के 100 लोगों ने झामुमो का दामन थामा। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गुवा के ठाकुरा गांव स्तिथ कारो नदी के किनारे एक भव्य वनभोज का आयोजन किया गया। इस वनभोज में जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन उपस्थित हुई। साथ ही उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि आने वाले 2024 में लोकसभा चुनाव होने जा रही है। इस वर्ष 2024 में झामुमो का ही सरकार बनना तय है। और झामुमो ही एक ऐसी पार्टी है जो झारखंड का पूर्ण विकास करना जानती है। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब किसान, बीपीएल कार्डधारी, महिला समिति को योजना की जानकारी देकर उनके घर तक योजनाएं पहुंचा रही है। ताकि सभी योजनाओं का लाभ सभी को मिल सके। झारखंड सरकार की योजना अबुआ आवास के माध्यम से गरीबो को घर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में करीब 100 गुवा सेवानिवृत्त श्रमिक संघ ने झामुमो का दामन थामा। साथ ही सभी को जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक वनभोज का आनंद लिया। इस मौके पर झारखंड मजदूर यूनियन सह जिला सदस्य वृंदावन गोप, जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ गुप्ता,रिमु बहादुर, दुर्गा चरण देवगम, सुभाष दास, हेमराज सोनार, शंकर चातोम्बा सहित अन्य मौजूद थे।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours