रांची : झारखंड में एक बार फिर आईएएस आईपीएस की ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर , हलचलें तेज हो गई है। जिसको लेकर सूत्रों के अनुसार सभी अपनी-अपनी लोवी और गोटी सेट करने में लग गए हैं।कुछ माह पहले झारखंड में हुए आईएएस आईपीएस अधिकारियों की बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग के बाद अब प्रशासनिक गलियारों में एक बार फिर से ट्रांसपोर्ट पोस्टिंग होने को लेकर चर्चाएं जोरो से चल रही हैं। सूत्रों एवं चर्चाओं के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा कभी भी आईएएस आईपीएस के ट्रांसफर पोस्टिंग से संबंधित सूची जारी हो सकती है, जिसमें कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किए जाने की संभावना है।

वहीं सूत्रों के अनुसार जिले के कप्तान से पहले, कई थानेदार उधर से उधर हो जाएंगे। जिसकी शुरुआत जमशेदपुर, धनबाद और रांची में हुए थानेदारों की ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर , देखा जा रहा है। वही सूत्रों एवं चर्चाओं के अनुसार सूची जल्द जारी होने की चर्चाएं भी जोरो से चल रही है। जिसमें जिले के कई डीसी ,एसपी, डीएसपी, सहित हुए ट्रांसफर पोस्टिंग में भी बदलाव किए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार जिन जिलों में कानून-व्यवस्था की चुनौतियां अधिक हैं, वहां अधिकारियों के अनुभव और कार्यशैली के आधार पर नई नियुक्तियां भी की जा सकती हैं।
सूत्रों के अनुसार कुछ बड़े जिलों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। सूची जारी होने की चर्चाओं ने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हलचल बढ़ा दी है। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि लिस्ट कब जारी होगी और उसमें किन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। यही वजह है कि इन दिनों प्रशासनिक गलियारों में ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर हलचल देखी जा रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार आईपीएस की ट्रांसफर पोस्टिंग होने से पहले ही कुछ जिले के कप्तान द्वारा थानेदारों को इधर-उधर पोस्टिंग करना शुरू कर दिया गया हैं, और कुछ थानेदारों के कभी भी ट्रांसफर पोस्टिंग इधर से उधर हो सकता हैं।




