Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : अंतिम क्षण में वार्ड 17 के प्रत्याशी और डिप्टी मेयर के दावेदार बॉबी सिंह के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन टल गया. इस मौके पर गणमान्यों की भारी भीड़ जुटी थी जिन्हें अंग वस्त्रम पहनाकर स्वागत कर विदा किया गया. उन्होंने कहा कि वे पैराशूट प्रत्याशी नहीं हैं, उनके लिए सभी 35 वार्ड मुख्य हैं चूंकि वे डिप्टी मेयर रहे हैं और जीतकर आगे भी रहेंगे.
Advertisement

इस मौके पर वार्ड के लोगों के साथ आदित्यपुर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ जमशेदपुर के गणमान्य भी उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे थे. इस मौके पर जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे भी लगे.
Advertisement




