Saraikela (संजीव मेहता) : वार्ड 17 के डिप्टी मेयर के प्रत्याशी बिरेंद्र कुमार सिंह यादव ने का तूफानी जन संपर्क अभियान जारी है. वार्ड की प्रबुद्ध महिलाएं वार्ड के घर घर में जाकर भावी योजनाओं को गिना रही हैं और डिप्टी मेयर प्रत्याशी के लिए समर्थन मांग रही हैं. महिलाओं ने वार्ड 17 में बदलाव की लहर बताते हुए बिरेंद्र भैया के पक्ष को मजबूत बताते हुए वोट मांग रही हैं. महिलाओं ने कहा कि उनके प्रत्याशी घोषणा पत्र में वार्ड विकास से संबंधित सारे योजनाओं को शामिल किया है.

जिसमें महिलाओं और बुजुर्गों को सभी तरह के सरकारी योजनाओं के लाभ, असामाजिक तत्वो और नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण, वार्ड में ईर्द- गिर्द सक्रिय असामाजिक तत्वों एवं नशेडियों पर प्रभावी लगाम लगाने हेतू प्रशासनिक सहयोग, वार्ड में शांति, सुरक्षा एवं सकारात्मक माहौल तैयार करने, औघोगिक प्रदूषण के विरुद्ध जनहित में आवाज उठाने, बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबधन के लिए वार्ड संख्या 17 में प्रभावी कदम उठाने के मामले प्रमुख हैं.




