Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता): आदित्यपुर नगर निगम एक शिक्षित और रिहायशी वार्ड है. यहां की जागरूक महिलाएं चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी हैं. वार्ड 17 की महिलाएं शाम होते ही चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़ती हैं जो शाम से लेकर देर शाम तक टोली बनाकर मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं.

Advertisement
आज ऐसे ही एक महिलाओं की टोली को वार्ड 17 के प्रत्याशी और डिप्टी मेयर के दावेदार बिरेंद्र कुमार सिंह यादव के पक्ष में घूम घूम कर वोट मांगती दिखीं. बता दें कि बिरेंद्र कुमार सिंह यादव पहली बार इस वार्ड से किस्मत आजमाने निकले हैं, उनका चुनाव चिन्ह साइकिल पम्प है जिसे लेकर वे वार्ड के घर घर में घूम रहे हैं और समर्थन मांग रहे हैं.
Advertisement




