जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्मल सेवा सदन अस्पताल के समीप एक फरवरी को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी के समान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए सिटी सो ने बताया कि गृह स्वामी ने घटना के दो दिन बाद 3 फरवरी को लिखित शिकायत में बताया कि अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे कीमती सोने चांदी के आभूषण और नगद की चोरी कर ली गई जो लगभग एक करोड़ रुपए आंकी गई है।

जिसे लेकर पुलिस टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की जिसमें मिली सूचना, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुगसलाई निवासी रितिक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ में उसने चोरी की घटना को अंजाम देने बात स्वीकार की और उसके निशानदेही पर चोरी की गई सोने के कंगन, चूड़ियां, चेन, अंगूठियां, झुमके, मांग टीका, नथिया, पायल, कमर बेल्ट, बिछिया, चांदी के सिक्के, नगद सहित 740 ग्राम चांदी, 440 ग्राम अतिरिक्त सोना और लगभग 20 लाख मूल्य के हीरा बरामद की गई। वहीं पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी साकची थाना में चोरी का मामला दर्ज है। आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया वही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।




