Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : गम्हरिया में सीओ (अंचलाधिकारी) के यहां पहला नामांकन वार्ड 17 से पार्षद के प्रत्याशी के लिए निवर्तमान पार्षद नीतू शर्मा ने नामांकन की. नामांकन करने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि मेरे लिए वार्ड की जनता सर्वोपरि है, इससे आगे की अब तक कुछ सोची नहीं है. बता दें कि सादगी के साथ वो अपने समर्थक और प्रस्तावक के साथ नामांकन करने पहुंची थी.
Advertisement

उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों से वो बतौर पार्षद अपने वार्ड में सेवा भावना के साथ काम कर रही हैं और जनता अगर चाहेगी तो आगे भी वो यह सेवा बरकरार रखेगी. उन्होंने बताया कि वो अपने शरीर का दान मेडिकल छात्रों के लिए पहले ही कर चुकी हैं और उन्हें किसी बात का गरूर नहीं है, उनका स्वाभिमान उनके वार्ड की जनता हैं.
Advertisement




