सरायकेला : आर्का जैन विश्वविद्यालय, के डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव के माता स्वर्गीय मालती देवी की 07(सातवीं) पुण्यतिथि श्रीनाथ ग्लोबल विलेज एस टाइप आदित्यपुर सतीश निवास में पूरे धूमधाम से साइन भजन का आयोजन कर धूमधाम से मनाते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। मौके पर एक गरिमामय एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर की बुद्धिजीवी शिक्षाविद एवं प्रशासनिक पदाधिकारी सहित आर्का जैन विश्वविद्यालय के समस्त पदाधिकारीगण, संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं एवं लोग उपस्थित रहे और श्रद्धा के साथ स्वर्गीय मालती देवी को नमन किया।

स्वर्गीय मालती देवी का संपूर्ण जीवन सादगी, सेवा, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण रहा है। शिक्षा के प्रति उनकी गहरी आस्था, सामाजिक चेतना और दूरदर्शी सोच ने ही आर्का जैन विश्वविद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। यह विश्वविद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि उनके जीवन मूल्यों, विचारों और समाज के प्रति दायित्वबोध का जीवंत प्रतीक है, जो आज भी उनके सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।




