जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस, जमशेदपुर को जीरो टॉलरेंस अपराध को लेकर कमर कस ली है, जिसे लेकर अब अपराध से जुड़े या अपराध की सोच रखने वालों को सख्त चेतावनी दी है कि अब उन्हें किसी भी हालत में बक्शा नहीं जाएगा 10 साल का जेल निश्चित है।
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि 2025 में अब तक 105 अवैध हथियार जब्त की गई है, जिसमें से 49 हथियार घटना घटित होने के बाद अपराधियों के पास से बरामद की गई है,जबकि 56 ऐसे हथियार है जो घटना को अंजाम देने से पूर्व ही बरामद कर ली गई है।

एसपी ने अपराध के खिलाफ सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि किसी के पास भी अगर हथियार होने की जानकारी पुलिस को मिलती है तो उसे अपराध गिरोह से जुड़े रहने, किसी घटना को अंजाम देने में शामिल होना मानते हुए कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए 10 साल के लिए जेल भेजा जाएगा ,इस लिए कोई भी किसी के बहकावे में आकर हथियार रखने की कोशिश ना करे जिला पुलिस उसे किसी भी हालत में नहीं बख्शेगी।




