जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में ठगी के मामले में फरार अभियुक्त के घर में न्यायलय के आदेश पर इश्तहार चस्पा कर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। यह आरोप एग्रिको L576 के रहने वाले टाटा स्टील कर्मी शंकर तिवारी और उसके दो पुत्र पंकज तिवारी और कौशल तिवारी उर्फ बबलू ने 2018 के जमीन खरीद बिक्री एवं अन्य कार्य के नाम कर कई लोगों से लाखों रुपयों की ठगी कर ली गई थी।

जिस पर पीड़ितों के लिखित शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी जिसपर पिता पुत्र ने बेल ले ली थी लेकिन कौशल तिवारी उस समय से फरार था जिसे लेकर न्यायालय ने आत्मसमर्पण का आदेश जारी की,जिस पर अधिकारियों ने ढोल नगाड़े दुग दुगी के साथ उसके आवास में दस्तक दी और एक महीने के अंदर कौशल को कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश दी गई अन्यथा उसके घर की संपत्ति को जब्त कर लिया जाएगा।




