बिहार : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत हो चुका है। चारों तरफ साफ सफाई सजावट और छठ गीतों की मधुर धुन पूरे कटिहार के माहौल को संजीवनी प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने भी इस बार एक अनोखी और सराहनीय पहल की है देश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के अनाउंसमेंट के बीच खाली समय में अब छठ गीत बजाए जा रहे हैं।

जिससे यात्रियों को भक्ति और आस्था से भरा माहौल मिल रहा है। कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले आठ प्रमुख स्टेशनों पर भी यह व्यवस्था शुरू की गई है। जैसे ही स्टेशन परिसर में छठ गीतों की धुन गूंजती है। यात्री और श्रद्धालु दोनों ही भाव विभोर हो उठते हैं। पूरा स्टेशन भक्ति के रंग में रंग जाता है यात्रियों का कहना है कि रेलवे की यह पहल न केवल मन को शांति देती है बल्कि लोक आस्था के इस पर्व की पवित्रता को भी और गहराई से महसूस कराती है।कटिहार रेल मंडल के एडीआरएम मनोज सिंह ने बताया कि छठ पर्व के दौरान लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा को सम्मान देने के उद्देश्य से ये निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पहली बार रेलवे प्रशासन ने अनाउंसमेंट के साथ-साथ छठ गीतों के प्रशासन की व्यवस्था की है ताकि यात्रियों को पर्व जैसे वातावरण महसूस हो सके कटिहार जंक्शन सहित मंडल के अन्य स्टेशनों पर जब छठ गीत बजने लगे तो यात्रियों और श्रद्धलुओं के चेहरे पर खुशी झलक उठी। कई व्रतियों ने कहा कि रेलवे की इस पहल से उन्हें घर जैसी अनुभूति हो रही है। स्टेशन पर उगल्हे सूरज देव और केलवा के पात पर जैसे पारंपरिक गीतों की गूंज ने पूरे परिसर को भक्ति में डुबो दिया है। रेलवे की यह पहल यात्रियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। और इस लोक आस्था के पर्व को सम्मान देने की दिशा में एक सार्थक कदम माना जा रहा है।




