Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी ऑटो प्रोफ़ाइल प्लांट 3 से रात्रि ड्यूटी कर घर लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना के शिकार हुए कर्मचारी स्नेहाशीष बेहरा की मृत्यु बीती रात हो गई थी. आज उनकी पत्नी सुनीता बेहरा को कंपनी प्रबंधन ने 7 लाख रुपये बतौर मुआवजा दिया है.
Advertisement

बता दें कि उनकी दुर्घटना 14 अक्टूबर को ही हो गया था. जिसके 2 दिन तक इलाज के उपरांत बीती रात मृत्यु हो गई थी. जिसको लेकर आज सुबह से उनके शव के साथ परिजन मुआवजा की मांग को लेकर कंपनी गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे. जिसके उपरांत कंपनी प्रबंधन ने कर्मी के पारिवारिक स्थिति को देखते हुए उनकी पत्नी को भरण पोषण के लिए मुआवजा स्वरूप 7 रुपए का चेक सौंपा है. जिसके बाद परिजनों ने शव को ले जाकर देर शाम दाह संस्कार किया है.
Advertisement




