रांची: गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को मिले गुप्त सूचना के आधार गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जमुआ थाना अन्तर्गत एक अंतरराज्यीय गिरोह अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक गिरिडीह द्वारा श्री राजेन्द्र प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जमुआ रेलवे स्टेशन के पास छापामारी अभियान संचालित किया गया, इस दौरान मोटरसाइकिल के साथ बैठे आठ व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, सशस्त्र बलों द्वारा खदेड़ कर 05 व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा शेष 03 व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहे।

उक्त 05 व्यक्तियों द्वारा अपना नाम 1. अमरदीप सोनी, 2. सुधीर पाद्वेार 3. संजय सोनी 4. रोहित कुमार सोनी 5. सुनील भाष्कर बताया गया तथा भागने वाले 03 व्यक्तियों का नाम-पता पुछने पर उनका नाम 1. मो० इसराफिल उर्फ गुड्डु, उम्र करीब 45 वर्ष, पिता मो0 इसराईल ,ग्राम-माईका नेट गोमो थाना-तिलैया,जिला-कोडरमा 2. राजेश पासवान, उम्र करीब 35 वर्ष , पिता स्व0 सुखदेव पासवान, ग्राम-कण्डी, थाना-चाकन, जिला-गया 3. राजेश बासफारे , उम्र करीब 30 वर्ष, पिता स्व0 जमुना बासफोर, ग्राम-बक्सुबीघा, थाना-विष्णुपथ,जिला-गया बताया गया। उक्त व्यक्तियों से सख्ती के साथ पूछ-ताछ करने पर बताया गया कि ये सभी जमुआ चौक स्थित KD ज्वेलर्स में डकैती करने के उदेश्य से जमुआ रेलवे स्टेशन के पास जुटे थे। वहाँ से ये लोग KD ज्वेलर्स के पास गये, लेकिन वहाँ चौक पर पुलिस की गश्ती पार्टी को तैनात देखकर वापस स्टेशन आ गये। पकड़ाये व्यक्तियों के तलाशी के क्रम में 01 देशी कट्टा, 03 जिन्दा कारतुस, 05 मोबाईल, 01 सब्बल, 01 गैस कटर एवं 02 मोटरसाईकिल बरामद हुआ। तत्पश्चात् बरामद सामानों को जप्त कर पांचों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया, एवं इस संबंध में जमुआ थाना कांड सं0- 193/2025,दिनांक-26.08.2025 धारा -111 /310(4)/ 310(5)/317(4) बीएनएस 2023 एवं 25(1-B)a/26/35 Arms act दर्ज किया गया। शेष फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से सुनील भाष्कर एवं अमरदीप सोनी तथा फरार अभियुक्त राजेश बासफ़ोर एवं मो० इसराफिल उर्फ गुड्डु इन चारो के विरुद्ध पूर्व में भी कई थानों में कांड दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आज दिनांक-26.08.2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।



