जमशेदपुर: पति की दीर्घायु की कामना के लिए मनाई जाने वाली तीज पर्व जमशेदपुर शहर में हर्षोल्लास के साथ बनाया गया महिलाएं सवेरे से ही व्रत रख कर मंदिरों में पूजा की। इसी के तहत सनातन धर्म मानने वाले नेपाली समाज भी गोलमुरी स्थित पशुपति नाथ मंदिर में पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने मां गौरी और शिव की आराधना की, वही एक दूसरे को सिंदूर लगाकर पति की लंबी आयु की कामना की।

वही नेपाली सेवा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसने समाज की महिलाओं ने नेपाली गीत संगीत पर जम कर थिरकी और पर्व की खुशियां मनाई। इसे लेकर समिति के अध्यक्ष विजय कुमार धमाई में कहा की सनातन धर्म की इस पर्व को नेपाली समाज भी प्रमुखता के साथ इस सभ्यता को मानते हैं, जिसमें दूरदराज से समाज की महिलाएं एकत्रित होकर इस पूजन समारोह में शामिल होती है।



