Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : पीएम आवास (शहरी) को लेकर 28 अगस्त को अटल पार्क में लोन मेला का आयोजन किया गया है. जहां आवास हेतु नये आवेदन तथा होम लोन के लिए भी आवेदन लिया जायेगा. इस मेला में सभी प्रमुख बैंकों को भी आमंत्रित किया गया है जिनसे लाभुक सीधे बातचीत कर आवेदन दे सकते हैं.
Advertisement

इच्छुक शहरी इन दस्तावेजों के दो प्रतियों के साथ लोन मेला में भाग ले सकते हैं. जिनमे – नए आवेदन के लिए 17/06/2015 से पहले का वोटर कार्ड, आधार कार्ड और बैंक पासबुक अनिवार्य रूप से लाना है. जबकि होम लोन के लिए अलॉटमेंट लेटर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम सर्टिफिकेट, बैंक स्टेटमेंट 6 माह का, इनकम टैक्स रिटर्न 3 साल का और 2 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना अनिवार्य है. यह जानकारी नगर प्रबंधक कुलदीप सिंह ने दी.
Advertisement




