रांची : भारत के 22 राज्यों से 341 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट खिलाड़ियों का जादूगोड़ा सी आरपी एफ ग्रुप केंद्र में पहली बार चार दिवसीय तक आयोजित अंतर सेक्टर एथलेटिक्स(एडम) प्रतियोगिता-2025 की शुरुआत की गई। इधर इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि सह जमशेदपुर सी आर पी एफ के उपमहानिरीक्षक जयदेव केसरी, राखा कॉपर सी आर पी एफ ग्रुप के उपमहानिरीक्षक रमेश कुमार , कमांडेंट पंकज सिंह व द्वितीय कमान अधिकारी नीरज कुमार ने तिरंगा बैलून उड़ाकर खेल का आगाज किया।

इसके पूर्व बैंड की धुन पर मार्च फास्ट की सलामी ली गई।खेल_ कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच स्पोर्ट्स मसलन शॉर्ट फूट, हैम्बर थ्रू,, जबलिंग़ थ्रू के प्रतिभागियों ने जोश , जुनून व हौसला के साथ उम्दा प्रदर्शन किया व विजेताओं को समारोह के मुख्य अतिथि जयदेव केसरी ( उप महानिरीक्षक,केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल जमशेदपुर) रमेश कुमार (उपमहानिरीक्षक, जादूगोड़ा ग्रुप केंद्र) कमांडेंट पंकज सिंह ने गोल्ड, , सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया। इस बाबत समारोह के मुख्य अतिथि जयदेव केसरी ने कहा कि कल कल बुधवार यानि 27 व 28 अगस्त को फाइनल मैच टाटा स्टील की जे आर डी कॉम्प्लेक्स जमशेदपुर में खेला जाएगा। इस मौके ओर उन्होंने कहा कि फिट इंडिया हिट इंडिया अभियान के तहत पहली बार इस आयोजन का मौका जादूगोड़ा ग्रुप को मिला है। यह गर्व की बात है।



