Saraikela (संजीव मेहता) : झारखंड में नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. पिछड़ा वर्ग आयोग ने ट्रिपल टेस्ट की रिपोर्ट फाइनल कर ली है. रिपोर्ट को कंपाइल करने की जिम्मेवारी संत जेवियर्स कॉलेज रांची को सौंपी गई थी. रिर्पोट के अनुसार, राज्य के नगर निकायों में सामान्य वोटर 34 फीसदी, बीसी वन 33 फीसदी, बीसी टू 14 फीसदी, एससी 11 फीसदी और एसटी वर्ग के वोटर आठ फीसदी हैं.

बता दें कि हाईकोर्ट ने 25 अगस्त को राज्य के मुख्य सचिव को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया है.
इस आदेश के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज है और सरकार ओबीसी ट्रिपल टेस्ट को पूरा कर लेने की जल्दबाजी में है. हालांकि चुनाव कराने से पहले राज्य सरकार को राज्य निर्वाचन आयुक्त के खाली पड़े पद को भरना होगा. पूर्व निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी का कार्यकाल 25 मार्च को समाप्त हो गया था.
* राज्य के नगर निगम में वोटरों की संख्या-
– धनबाद नगर निगम : कुल वोटर – 889592, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 334997, पिछड़ा वर्ग वोटर- 119436
– आदित्यपुर नगर निगम: कुल वोटर – 139530, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 39434, पिछड़ा वर्ग वोटर – 4968
– चास नगर निगम: कुल वोटर – 161700, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 54249, पिछड़ा वर्ग वोटर – 33446
– हजारीबाग नगर निगम: कुल वोटर – 176914, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 71999, पिछड़ा वर्ग वोटर – 22782
– गिरिडीह नगर निगम: कुल वोटर – 153124, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 74050, पिछड़ा वर्ग वोटर – 27914
– रांची नगर निगम: कुल वोटर – 1027202, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 189172, पिछड़ा वर्ग वोटर – 71419
– देवघर नगर निगम: कुल वोटर – 178447, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 40884, पिछड़ा वर्ग वोटर – 42179
– मानगो नगर निगम: कुल वोटर – 180510, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 60834, पिछड़ा वर्ग वोटर -11866
– नगर निगम मेदनीनगर: कुल वोटर – 134560, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 44123, पिछड़ा वर्ग वोटर – 19491
राज्य के नगर परिषदों में वोटरों की संख्या
– चिरकुंडा नगर परिषद: कुल वोटर – 36947, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 14774, पिछड़ा वर्ग वोटर – 4843 – गुमला नगर परिषद: कुल वोटर – 39290, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 10511, पिछड़ा वर्ग वोटर – 7145
– लोहरदगा नगर परिषद: कुल वोटर – 43070, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 17798, पिछड़ा वर्ग वोटर – 6856
– सिमडेगा नगर परिषद: कुल वोटर – 30972, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 6511, पिछड़ा वर्ग वोटर – 6373
– गोड्डा नगर परिषद: कुल वोटर – 32498, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 16764, पिछड़ा वर्ग वोटर – 4202
– साहिबगंज नगर परिषद: कुल वोटर – 70447, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 34989, पिछड़ा वर्ग वोटर -14036
– चतरा नगर परिषद: कुल वोटर – 36413, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 16854, पिछड़ा वर्ग वोटर – 10387
– दुमका नगर परिषद: कुल वोटर – 40469, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 14357, पिछड़ा वर्ग वोटर – 10231
– पाकुड़ नगर परिषद: कुल वोटर – 36796, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 15456, पिछड़ा वर्ग वोटर – 7542
– फुसरो नगर परिषद: कुल वोटर – 64453, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 23574, पिछड़ा वर्ग वोटर – 8088
– झुमरीतिलैया नगर परिषद: कुल वोटर – 68975, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 20418, पिछड़ा वर्ग वोटर -20249
– चक्रधरपुर नगर परिषद: कुल वोटर – 45265, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 18586, पिछड़ा वर्ग वोटर – 2324 – नगर परिषद चाईबासा: कुल वोटर – 36524, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 15379, पिछड़ा वर्ग वोटर – 4329
– नगर परिषद गढ़वा: कुल वोटर – 34689, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 13130, पिछड़ा वर्ग वोटर – 8712
– नगर परिषद विश्रामपुर: कुल वोटर – 33913, अत्यंत पिछड़ा वोट -15420, पिछड़ा वर्ग वोटर- 4228
नगर पंचायतों में ओबीसी और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के वोटरों की संख्या – महगामा नगर पंचायत: कुल वोटर – 19614, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 9196, पिछड़ा वर्ग वोटर – 4858
– लातेहार नगर पंचायत: कुल वोटर – 20578, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 6765, पिछड़ा वर्ग वोटर – 3654
– खूंटी नगर पंचायत: कुल वोटर – 28689, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 10015, पिछड़ा वर्ग वोटर – 3648
– राजमहल नगर पंचायत: कुल वोटर – 17912, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 13080, पिछड़ा वर्ग वोटर – 1612
– बरहरवा नगर पंचायत: कुल वोटर – 19353, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 10424, पिछड़ा वर्ग वोटर – 5626
– बासुकीनाथ नगर पंचायत: कुल वोटर – 14432, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 7221, पिछड़ा वर्ग वोटर – 1859
– कोडरमा नगर पंचायत: कुल वोटर – 17280, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 5229, पिछड़ा वर्ग वोटर – 5185
– डोमचांच नगर पंचायत: कुल वोटर – 17038, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 7050, पिछड़ा वर्ग वोटर – 5708
– जामताड़ा नगर पंचायत: कुल वोटर – 26409, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 9568, पिछड़ा वर्ग वोटर – 5563
– मिहिजाम नगर पंचायत: कुल वोटर – 36943, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 12952, पिछड़ा वर्ग वोटर – 6823
– नगर पंचायत हुसैनाबाद: कुल वोटर – 21905, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 9742, पिछड़ा वर्ग वोटर – 3348
– नगर पंचायत छतरपुर: कुल वोटर – 21585, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 9640, पिछड़ा वर्ग वोटर – 4866
– नगर पंचायत हरिहरगंज: कुल वोटर – 21213, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 8845, पिछड़ा वर्ग वोटर – 4763
– जुगसलाई नगर पंचायत: कुल वोटर – 41277, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 15047, पिछड़ा वर्ग वोटर – 7911
– नगर पंचायत चाकुलिया: कुल वोटर – 12312, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 4119, पिछड़ा वर्ग वोटर – 3539
– धनवार नगर पंचायत: कुल वोटर – 12448, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 5596, पिछड़ा वर्ग वोटर – 4335
– बड़की सरैया नगर पंचायत: कुल वोटर – 14439, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 5339, पिछड़ा वर्ग वोटर – 4675
– नगर पंचायत वंशीधर नगर: कुल वोटर – 26542, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 10320, पिछड़ा वर्ग वोटर – 4754
– नगर पंचायत मझिआंव: कुल वोटर – 15261, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 7075, पिछड़ा वर्ग वोटर – 1674
– नगर पंचायत बुडू: कुल वोटर – 16415, अत्यंत पिछड़ा वोटर – 5454, पिछड़ा वर्ग वोटर – 6952



