रांची : झारखंड सरायकेला खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र में हुई राकीव हत्याकांड में पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार द्वारा गठित एसआईटी टीम को बड़ी सफलता मिली है।सरायकेला खरसावां जिले के कपाली थाना अंतर्गत अलबेला गार्डन के समीप हुए राकीव आलम नामक युवक की हत्या के आरोपियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित एसआईटी टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । विगत कई दिनों से गठित टीम द्वारा घटना के दिन से ही लगातार छापामार कर रही थी। परंतु आरोपियों द्वारा बार-बार लोकेशन बदलने की वजह से कई बार गिरफ्त में आते-आते बच जा रहे थे। परंतु लगातार टीम द्वारा की जा रही कार्रवाई और छापामारी ने सफलता दिलाई और अपराधी पुलिस के शिकंजे में आ गए। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं कपाली थाना प्रभारी संदीप चौहान के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने नामजद अभियुक्त मोहम्मद वसीम उर्फ चना वसीम और अरमान को जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार द्वारा टीम की कार्रवाई पर पूर्ण रूप से निगाहें रखते हुए निर्देशित किया जा रहे थे। जिसके निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल संजय कुमार सिंह और कपाली थाना प्रभारी संदीप चौहान को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है ।

May 5, 2026 8: 13 am
Breaking
- टॉर्च की रोशनी में सर्जरी पर बवाल, प्रभारी डॉक्टर सस्पेंड
- राजनगर अस्पताल की घटना पर भाजपा का धरना, दोषियों पर कार्रवाई और 50 लाख मुआवजे की मांग
- बंगाल में बीजेपी के उदय टीएमसी के बुझे चिराग। ममता बनर्जी के सियासी सत्ता खत्म , अब बीजेपी की सरकार।
- धतकीडीह फायरिंग मामले मे पुलिस ने किया हथियार के साथ दो को गिरफ्तार, आपसी विवाद मे की गयी थी फायरिंग
- सत्यम संजीवन ट्रस्ट द्वारा बिरसानगर में बाल विवाह जागरूकता अभियान
- दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से फैली दहशत
- सिद्धगोडा में दिनदहाड़े कंपनी क्वार्टर के घर से चोर ने किया 5 लाख मूल्य के गहनो पर किया हाथ साफ
- गलती किसी और की और सजा किसी और को क्यों?



