जमशेदपुर: 15 अगस्त को बिरसानगर से अपहृत 31 वर्षीय कृष्णा महतो का शव जादूगोड़ा स्वर्णरेखा नदी से पुलिस ने बरामद किया है,वहीं हत्या के मामले में नामजद तीन अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस मामले में बिरसानगर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी के अनुसार 15 अगस्त को मृतक कृष्णा महतो के भाई प्रकाश महतो ने बिरसानगर के रहने वाले राजेश महतो,मुकेश मुर्मू पर कृष्णा का अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था

जिसके अनुसंधान करने के कारण में कृष्णा का शव जादूगोड़ा नदी से बरामद होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया साथ इनका सहयोग करने वाले परसुडीह निवासी आशिफ अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में तीनों ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक,आरोपी राजेश का दूर का भतीजा है उसने उसकी पत्नी का आपत्ति जनक वीडियो बना ली थी और वीडियो वायरल करने की बात कह शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब बना रहा था,जिसे लेकर राजेश ने अपने दोनों साथियों के साथ अपहरण कर हत्या करने की योजना बनाई और फिर कृष्ण का हाथ पैर बंद कर लुपुंगडीह पुल से नदी में फेंक दिया,जिसका शव जादूगोड़ा के चतरो स्वर्णरेखा नदी से बरामद हुई। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को कानूनी कार्रवाई के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




