Saraikela (संजीव मेहता) : गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 34वीं संपुष्ट सूची के तहत झारखंड राज्य आंदोलन से जुड़े 6052 आंदोलनकारियों को चिह्नित किया है. विभाग द्वारा इसकी आधिकारिक सूची भी जारी कर दी गई है. झारखंड आंदोलनकारी चिह्नितिकरण आयोग के पुनर्गठन के बाद आंदोलनकारियों को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है, ताकि उन्हें और उनके आश्रितों को सम्मान, मासिक पेंशन अलावा अन्य सरकारी लाभ और सुविधाएं मिल सके.

इस सूची में झारखंड के 23 जिलों के आंदोलनकारियों को शामिल किया गया है. हजारीबाग (1236), रांची (924), रामगढ़ (709), और देवघर (606) में सबसे अधिक आंदोलनकारी चिह्नित किए गए हैं. जबकि पाकुड़ (02), गढ़वा (06), और कोडरमा (12) में काफी कम संख्या में आंदोलनकारियों को चिह्नित किया गया है.
* जानें किन जिलों में कितने आंदोलनकारियों को किया गया चिह्नित- बोकारो : 471
– चतरा : 73
– देवघर : 606
– धनबाद : 98
– दुमका : 24
– जमशेदपुर : 215
– गढ़वा : 06
– गिरिडीह : 385
– गोड्डा : 47
– गुमला : 70
– हजारीबाग : 1236
– जामताड़ा : 172
– खूंटी : 33
– कोडरमा : 12
– लातेहार : 64
– लोहरदगा : 456
– पाकुड़ : 02
– पलामू : 73
– रामगढ़ : 709
– रांची : 924
– सरायकेला : 161
– सिमडेगा : 63
– चाईबासा : 152
– कुल : 6052




