जमशेदपुर : जमशेदपुर स्वर्ण महासंघ का आज गठन हुआ, जिसको लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बिस्टुपुर स्थित एक निजी स्कूल सभागार मे की गईं, इस बैठक मे शहर के ब्रह्मण, राजपूत, भूमिहार और कायस्थ समाज के बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए, सभी समाज के लोगों ने स्वर्ण समाज को एक जुट करने का निर्णय लिया, इस मोके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्ण समाज अलग अलग रह कर खुद कमजोर हो गया है
अब समय आ गया है कि स्वर्ण समाज के लोग एकजुट हो कर अपनी पहचान राज्य और देश मे बता सके, उपस्थित लोगों ने कहा कि हमारे समाज मे मरवाड़ी एवं स्वर्णकार भी आते है, आगे उन्हें भी जोड़ने का काम किया जाएगा, स्वर्ण महासंघ के लोगों ने कहा कि स्वर्ण समाज को एक जुट हो कर ही राज्य और केंद्र सरकार के समक्ष अपनी बातों को रखा जा सकता है, अभी स्वर्ण महासभा का गठन जमशेदपुर मे हुआ है, आगे पूरे झारखण्ड मे स्वर्ण महासंघ का विस्तार किया जाएगा, उसके बाद अपनी मांगो को राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

May 1, 2026 5: 57 pm
Breaking
- स्थाईकरण की मांग को लेकर एमजीएम अस्पताल के 200 कर्मचारियों ने सरकार की बेरुखी के खिलाफ किया प्रदर्शन
- मई दिवस के मौके पर आदित्यपुर में CITU का शक्ति प्रदर्शन, मजदूर शोषण के विरुद्ध संघर्ष का आह्वान
- एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान कपाली थानेदार ने भाग रहे खतरनाक तरीके से लग्जरी गाड़ी को रोक कर की बड़ी कार्रवाई पकड़े गए चार गोवंशीय पशु
- सिडबी की डीआईए योजना में आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएसन (एशिया) को मिला स्थान
- एनआईटी छात्रों ने टाटा मोटर्स में इंडस्ट्री 4.0 का अनुभव किया
- एमजीएम अस्पताल में पानी की किल्लत, परिजनों को पानी बाहर से लाना मज़बूरी.
- विदेश में छिपे झारखंड के गैंगस्टरों पर सीआईडी का शिकंजा कसने की तैयारी
- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी तिवारी ने किया कमाल, आईसीएसई 12वीं में 100% के साथ बनीं नेशनल टॉपर



