जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित गौरव इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगने की वजह से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जहां टाटा स्टील और अग्निशमन विभाग की चार वाहनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सुबह के वक्त गौरव इलेक्ट्रॉनिक के प्रोपराइटर अंकित राज दुकान खोलने के लिए आए जैसे ही उन्होंने दुकान खोला पाया की दुकान के अंदर पिछले हिस्से में आग लग गई है।
आनन फानन में उन्होंने स्थानीय थाने और अग्निशमन विभाग को घटना के संबंध में सूचना दी, जहां अग्निशमन विभाग और टाटा स्टील की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया इधर इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया दुकान से सटे अन्य दुकानों को स्थानीय लोगों की मदद से खाली करवाया गया ताकि आग की लपटें अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ना ले ले इस घटना में दुकान में रखे सारे सामान जलकर खाक हो गए, इस पूरे घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया, घटना के संबंध में जानकारी देते हुए दुकान के प्रोपराइटर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।जिसमें उनके दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया है।

May 1, 2026 7: 23 pm
Breaking
- आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर किया मुख्य गेट जाम
- स्थाईकरण की मांग को लेकर एमजीएम अस्पताल के 200 कर्मचारियों ने सरकार की बेरुखी के खिलाफ किया प्रदर्शन
- मई दिवस के मौके पर आदित्यपुर में CITU का शक्ति प्रदर्शन, मजदूर शोषण के विरुद्ध संघर्ष का आह्वान
- एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान कपाली थानेदार ने भाग रहे खतरनाक तरीके से लग्जरी गाड़ी को रोक कर की बड़ी कार्रवाई पकड़े गए चार गोवंशीय पशु
- सिडबी की डीआईए योजना में आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएसन (एशिया) को मिला स्थान
- एनआईटी छात्रों ने टाटा मोटर्स में इंडस्ट्री 4.0 का अनुभव किया
- एमजीएम अस्पताल में पानी की किल्लत, परिजनों को पानी बाहर से लाना मज़बूरी.
- विदेश में छिपे झारखंड के गैंगस्टरों पर सीआईडी का शिकंजा कसने की तैयारी


