Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : सहारा गार्डन सिटी,आदित्यपुर में दुर्गा पूजा के लिए मां की बेदी पर भूमि पूजन का कार्यक्रम किया गया. जिसे पंडित तारा बनर्जी द्वारा पूजा किया गया. यजमान के रूप में राजीव रंजन शामिल हुए.
Advertisement

इसमें काफी संख्या में सहारा वासी महिलाओं ने भाग लिया. पूजा के बाद प्रसाद वितरित की गई. मौके पर समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष एस के चौधरी, महासचिव पंकज कुमार सिंह, अनूप कुमार, मुन्ना दुबे, प्रशांत कांत, प्रमोद कुमार, अरविंद दुबे, अभिषेक कुमार, अनूप सिंह, द्वारिका नाथ और अन्य सदस्यों ने भाग लिया.यह जानकारी पूजा समिति के मुख्य संरक्षक शशांक गांगुली ने दी.
Advertisement




