पटना : (बिहार) जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते दिख रहे हैं। वैसे-वैसे नेताओं,जनप्रतिनिधियों की रणनीति भी बदल रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार एक्शन में दिख रहे हैं। आज औचक निरीक्षण कर एक बार फिर से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हैरान कर चौका दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास से निकलकर सबसे पहले जेडीयू कार्यालय पहुंचे और काफी देर तक दफ्तर का निरीक्षण किया । हालांकि, नीतीश कुमार के जेडीयू कार्यालय पहुंचने की भनक पार्टी के किसी भी नेता और कार्यकर्ताओं को नहीं लगी। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान वहां सिर्फ सुरक्षाकर्मी ही मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने वहां चल रहे कंस्ट्रक्शन वर्क का जायजा लिया और फिर कुछ देर बाद वे आर ब्लॉक होते हुए बेली रोड पहुंचे और फिर शहर का भ्रमण करने के बाद वे करीबी मंत्री विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे और उनसे बातचीत की। इस दौरान राज्य के राजनीतिक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किए गए। इससे पहले भी सचिवालय कार्यालय एवं अन्य कार्यालय में निरीक्षण कर सभी को चौक दिए हैं। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

May 5, 2026 4: 00 am
Breaking
- टॉर्च की रोशनी में सर्जरी पर बवाल, प्रभारी डॉक्टर सस्पेंड
- राजनगर अस्पताल की घटना पर भाजपा का धरना, दोषियों पर कार्रवाई और 50 लाख मुआवजे की मांग
- बंगाल में बीजेपी के उदय टीएमसी के बुझे चिराग। ममता बनर्जी के सियासी सत्ता खत्म , अब बीजेपी की सरकार।
- धतकीडीह फायरिंग मामले मे पुलिस ने किया हथियार के साथ दो को गिरफ्तार, आपसी विवाद मे की गयी थी फायरिंग
- सत्यम संजीवन ट्रस्ट द्वारा बिरसानगर में बाल विवाह जागरूकता अभियान
- दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से फैली दहशत
- सिद्धगोडा में दिनदहाड़े कंपनी क्वार्टर के घर से चोर ने किया 5 लाख मूल्य के गहनो पर किया हाथ साफ
- गलती किसी और की और सजा किसी और को क्यों?



