
रांची : झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया पावरग्रिड कार्पोरेशन आफ़ इंडिया लिमिटेड, के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह अभियान दिनांक 30.10.2023 से 05.11.2023 तक मनाया जा रहा है। इसी सतर्कता अभियान की कड़ी में गम्हरिया के विभिन्न क्षेत्रों में सतर्कता अभियान चलाया गया । इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये । पावर ग्रिड द्वारा Walkathan (पद यात्रा)कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें की ग्रिड के आस पास के जगह जाकर आम लोगों को भ्रष्टाचार के विरूद्ध जाकरूक किया गया ,तथा सत्यनिसठा के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।
इस अवसर पर पावर ग्रिड , उपकेंद्र प्रमुख श्री मनीष कुमार झा ने सभी लोगों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध खडे रहने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक श्री कुमार आदर्श , प्रबंधक वि.पि.सिन्हा, प्रबंधक ए. अजहर नायर , प्रबंधक बिभु सोमंडल,सहायक प्रबंधक निलेश गौड़ीया तथा अन्य कर्मचारी उपास्थि रहे।




