
झारखंड के राजनीति में अफवाहों और चर्चाओं के दौर पर सांसद गीता कोडा ने यह कहकर विराम लगा दिया है कि, मैं कांग्रेस की हूं और कांग्रेस में ही रहूंगी ।
सांसद गीता कोड़ा को लेकर पाला बदलने से संबंधित कई तरह की चर्चाएं सोशल मीडिया पर चल रही थी । जिसको लेकर झारखंड की राजनीति में कई तरह के कयास लगाए जाने लगे थे । लेकिन उन कयासों पर विराम तब लग गया जब सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा चुप्पी तोड़ी, और कहा की मैं कांग्रेस की हूं और कांग्रेस के ही रहूंगी। विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया में तरह-तरह के चर्चाएं चल रही है थी कि राष्टीय कांग्रेस पार्टी से सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा भाजपा का दामन थाम रही है और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी भाजपा में शामिल हो रहें है। लेकिन चक्रधरपुर में एक कार्यक्रम में शामिल सांसद गीता कोड़ा ने चल रही सोशल मीडिया में भाजपा में जाने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस की हूं और कांग्रेस में ही रहूंगी। इस तरह की अटकले महज एक अपवाह है, वैसी कोई बात नहीं है। इसके बाद सभी अटकलें और कयासो पर विराम लग गया है।




