Saraikela (संजीव मेहता) : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी से सम्बध्द पेयजल एव स्वच्छता विभाग कर्मचारी संघ के द्वारा कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल आदित्यपुर एवं जमशेदपुर द्वारा सात कर्मचारियों का चार माह से वेतन भुगतान नहीं किए जाने के कारण बाध्य होकर संघ के द्वारा दिनांक 16 जुलाई को उनका घेराव करेगा. बता दें कि सात आदद कर्मचारी जो पूर्व में हस्त रसीद पर कार्य करते थे उसके उपरांत न्यायालय एवं विभाग के आदेश के उपरांत अधीक्षण अभियंता जमशेदपुर के द्वारा 27 फरवरी 2025 को नियमित सेवा में बहाल किया गया, जिसके तहत दिनांक 4 मार्च को 6 कर्मचारी जमशेदपुर में एवं 1 कर्मचारी आदित्यपुर में योगदान किया ।

लगभग चार माह से ऊपर हो जाने के बावजूद भी दोनों कार्यपालक अभियंताओं द्वारा उन कर्मचारियों का ना ही वेतन भुगतान किया गया और ना ही वेतन भुगतान की कार्यवाही की जा रही है. उक्त मामले में संघ के द्वारा कई एक बार पदाधिकारी से मिलकर वार्ता की गई परंतु समुचित कार्रवाई न करने के करण संघ के द्वारा उनका घेराव करने का निर्णय लिया गया है.
यह निर्णय जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा के अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में लिया गया है. इसमें महासंघ के प्रांतीय सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर के अलावा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.




