जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित ADL सोसाइटी स्कूल के द्वारा केंद्र सरकार से प्रोजेक्ट के लिए मिले 10 हजार रुपए जबरन छात्रों से वापस लिए जाने के मामले में जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के पहल पर रांची से जांच टीम जमशेदपुर पहुंची उनके द्वारा जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में पीड़ित छात्र और स्कूल के प्रिंसिपल प्रभात कुमार को बुलाया गया और पूरे मामले की गहनता से पूछताछ की गई इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया की रांची से आए जांच टीम के अधिकारी पूरे मामले की विस्तार से जानकारी ली और उनके द्वारा ली जाने वाली निर्णय के बाद ही कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इधर छात्र आसिफ खान और स्कूल कमेटी के महासचिव गुरुनाथ राव कमेटी की पूछताछ और उनके व्यवहार से नाखुश दिखे उन्होंने आरोप लगाया कि जांच दल के सामने ही प्रिंसिपल प्रभात कुमार ने 420 का फर्जी केस करने का धमकी दी लेकिन कमेटी ने किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया और ना ही उनके खिलाफ कार्रवाई की, ऐसे में यह प्रतीत होता है कि कमेटी स्कूल प्रबंधन को बचाने का प्रयास कर रही है वही जांच कमेटी का प्रभात कुमार द्वारा दिल्ली भेज कर परेशान करने के बात पर छात्र और महासचिव दोनों ने स्वीकार करते हुए कहा कि वे लोग सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं ऐसे में दिल्ली भी जाना पड़े तो वे लोग जरूर जाएंगे




