सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र के अर्थ एंक्लेव सोसाइटी में गुरुवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक महिला और एक पुरुष को संदिग्ध अवस्था में पकड़ कर कांड संख्या 54/2025 दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने अर्थ एनक्लेव के फ्लैट संख्या 301 से दोनों को थाने ले आई, जहां उनसे पूछताछ के बाद अन्नैतिक कार्य करने को लेकर जेल भेज दिया गया है।
आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना के अनुसार अर्थ एंक्लेव सोसाइटी में संदिग्ध गतिविधियाँ पिछले कई दिनों से चल रही थीं। इन्हीं खबरों की पुष्टि हेतु पुलिस ने योजनाबद्ध ढंग से छापेमारी की, और पकड़ा गया।
थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मौके से एक पुरुष और एक महिला को पकड़ा गया है। दोनों से पूछ-ताछ के बाद कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं थाना प्रभारी ने जनता से अपील की है कि कहीं भी गलत होता देख तुरंत सूचना दें, हर हाल में कार्रवाई की जाएगी।




