Advertisements
जमशेदपुर :जमशेदपुर के इंटर के छात्रों ने जिला शिक्षा कार्यालय में मुख्य गेट में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। बता दे कि सरकार ने नए नियमावली के तहत डिग्री कॉलेज में इंटर की पढ़ाई बंद करने की निर्देश से जमशेदपुर के छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। इसकी वजह यह है कि जमशेदपुर में इंटर कॉलेज नहीं है,जिसके कारण छात्र मझधार में है कि वे आगे की पढ़ाई कैसे जारी रखे।जिसे लेकर भारी संख्या में छात्रों ने जमशेदपुर जिला शिक्षा कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किए और ताला बंदी कर अपना विरोध के जताय ।

Advertisement
छात्रों ने सरकार से मांग की है कि जब 2026 तक पढ़ाई होना निर्देशित है तो फिर झारखंड में 2025 में ही क्यूं बंद किया जा रहा है छात्र के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आगे की पढ़ाई जारी रखने दिया जाय ।
Advertisement




