सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की द्वारा लगातार जुड़े अड्डे पर किए जा रहे छापेमारी की कार्रवाई से जुआ माफियाओं में दहशत फैला हुआ है। इन दिनों थाना के विभिन्न क्षेत्रों में आदित्यपुर पुलिस द्वारा जुआ गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को राम बढ़िया बस्ती स्थित बबलु लोहार के घर के समीप बनी एक झोपड़ी पर छापामारी कर तीन लोगों को ताश खेलते समय रंगे हाथों दबोचा गया।

पकड़े गए लोगों में कदमा निवासी सोनू प्रसाद, मानगो के अविनाश कुमार तथा चिनमय घोष का नाम शामिल है। पुलिस ने तलाशी के दौरान सोनू के पास से ₹2000, अविनाश से ₹2500 और चिनमय से ₹3000 नगद जब्त किए। इसके अतिरिक्त मौके से ₹2200 नकदी, खुले 40 ताश के पत्ते, 30 बंद गड्डियां, तथा काले रंग की एक स्टील बॉडी वाली बुलेट बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर JH05BE 2908) भी बरामद की गई। छापेमारी अभियान का नेतृत्व संतोष कुमार सेन और आनंद एक्का ने किया, जिसमें सशस्त्र बलों की सहायता भी ली गई थी। तीनों अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियां करने वालों में दशक फैला हुआ है। वही आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।




