Saraikela (संजीव मेहता) : जिला सिविल कोर्ट सरायकेला से अनुमंडल सिविल कोर्ट चांडिल जाने का सड़क जर्जर हो चुका है. इस मार्ग पर हजारों गड्ढे हो गए हैं जिससे चलना फिरना मुश्किल हो गया है. पथ निर्माण विभाग का यह सड़क अत्यंत ही जर्जर एवं टूट-फूट की स्थिति में आ गई है जिससे जिला कोर्ट सरायकेला से चांडिल अनुमंडल कोर्ट जाना माननीय अधिवक्ताओं एवं आम जनता के लिए काफी मुश्किल हो गया है.

सड़क पर हजारों गड्ढे उभर आए हैं एवं बरसात के चलते उसमें पानी भी भर गया है जिसके चलते सड़क का कहीं भी अता पता नहीं मिल पाता है एवं गड्ढा बचाने के चक्कर में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई है. बता दें कि कांड्रा सरायकेला सड़क एवं खासकर कोलाबीरा रेलवे टनल हमेशा जर्जर रहने एवं टनल में अंधेरा रहने के कारण दुर्घटना एवं अपराध होने की संभावना बनी रहती है. सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा द्वारा उपायुक्त सरायकेला खरसावां को 6 अक्टूबर 2023 में ही पत्र दिया गया था एवं तत्कालीन उपायुक्त रविशंकर शुक्ला जी के निर्देश पर J. A. R. D. C. L. के विरुद्ध I. P. C की धारा 133 के तहत अनुमंडल दण्डधिकारी सरायकेला के न्यायालय में मिस केस नंबर 260 / 2023 चल रहा है जो अभी भी लंबित है. जब भी कोई शिकायत होती है तो सड़क पर थूक पॉलिश कर तत्काल किसी तरह ठीक कर दिया जाता है लेकिन 1-2 महीने के बाद वह फिर से पूर्व की स्थिति में आ जाता है. बता दें कि आदित्यपुर-कांडरा (15.1 km) की सड़क 185 करोड़ रूपए की लागत से J. A. R. D. C. L ने बनाया है एवं इस सड़क की पूरी गुणवत्ता से देखभाल करने साथ स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, एम्बुलेंस फायरब्रिगेड के साथ चौबीसो घंटे तत्पर रहने के एवज में झारखण्ड सरकार से उसे (Jardcl) प्रति 6 महीनों में 22 करोड़ 9 हजार 92 रुपये देने का एग्रीमेंट है. उसी तरह चौका-कांडरा-सराइकेल्ला-चाईबासा सड़क (68.70 km) क़ो Jardcl ने 337.07 करोड़ रूपए में बनाया एवं सरकार से करोड़ो रूपये लेते है, एवं जनता भारी भरकम Tall देकर इस टूटे फूटे सड़क पर चलकर परेशानी झेल रही है. यह भी विदित हो की इस सड़क पर Tall वसूलने की जिम्मेवारी Jardcl की नहीं बल्कि दूसरे एजेंसी क़ो है. जनकल्याण मोर्चा उपायुक्त सरायकेला खरसावां से मांग करता है की सरायकेला जिला मुख्यालय से लेकर चांडिल अनुमंडल कोर्ट तक की सड़क, आदित्यपुर कांड्रा एवं खरसावां से सरायकेला मुख्यालय तक आने वाली सड़क को पूरी गुणवत्ता के साथ अबिलम्ब ठीक कराने हेतु निर्देश देने की कृपा करें.




