जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई मूसलाधार बारिश से कोवली थाना क्षेत्र स्थित लव कुश आवास विद्यालय डूब गया जिसमें रह रहे हैं 162 बच्चे फस गए जिन्हें रात भर स्कूल के छत पर आश्रित कराया गया। इसकी जानकारी जिले के वरीय अधिकारियों को मिलने पर रविवार को रेस्क्यू कर उन्हें स्कूल से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

इसे लेकर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि मूसलाधार बारिश की वजह से स्कूल और आसपास के क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। स्कूल के प्रथम तल तक पानी प्रवेश कर गई, स्थिति को गंभीरता को देखते हुए स्कूल में मौजूद शिक्षकों ने सभी 162 बच्चों को स्कूल के छत पर रात भर रखा वहीं प्रशासन ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रविवार को रेस्क्यू टीम के साथ आवास विद्यालय पहुंचे जहां ग्रामीणों के सहयोग से घंटो प्रयास के बाद सभी 162 बच्चों को सुरक्षित स्कूल से बाहर निकाल लिया गया और सभी को सूचित स्थान पर ले गए, जहां प्रशासन की ओर से भोजन एवं अन्य सहायता प्रदान की जा रही है सिंहभूम जिले के लिए यह पहली घटना है जिसे प्रशासन ने सूझबूझ से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकलने में सफलता पाई




