Saraikela (संजीव मेहता) : लोकतंत्र को बंधक बनाकर कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार द्वारा देश पर थोपे गए आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, आदित्यपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा “मॉक पार्लियामेंट” का आयोजन हुआ. इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही.

श्रीनाथ कॉलेज के विद्यार्थियों ने इस “मॉक पार्लियामेंट” में उत्साहपूर्वक भाग लिया. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने लोकसभा अध्यक्ष के रूप में इस मॉक पार्लियामेंट में सहभागिता दी. युवा प्रतिभागियों द्वारा आपातकाल के विषय में प्रदर्शित समझ, तार्किकता और संवाद कौशल ने सबका दिल जीत लिया. इसके लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के उपरांत यूनिवर्सिटी कैंपस में हीं अतिथियों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव एवं भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दूबे उपस्थित हुए. कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजीव पटेल, भाजपा जिला मंत्री कविता दास, जिला आई. टी. संयोजक स्वप्निल सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी निरंजन मिश्रा, रीतिका मुखी,भाजयुमो के अभिषेक आचार्य, विनय कृष्ण राजू, आनंद सिंहदेव, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, प्रदीप मुखर्जी, तन्मय झा, मिलन सिन्हा, भाजयुमो जमशेदपुर जिला अध्यक्ष नीतीश, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवालआदि उपस्थित थे.




