जमशेदपुर : जमशेदपुर का मानगो थाना क्षेत्र में अजीबो गरीब तरीके से 20 लाख मूल्य के जेवरातों की चोरी हो गई, वैसे चोरी घटना बंद घर या सोए हालत में होती है, लेकिन यहां की स्थिति ही कुछ अलग प्रदर्शित हुई है। परिवार का कहना है कि हमेशा घर में कोई ना कोई सदस्य रहते हैं,लेकिन आज एक पारिवारिक समारोह में जाने के लिए तैयारी चल रही थी उसी समय पता चला की अलमारी में रखा हुआ जेवरात गायब है।

घटना जवाहर नगर रोड नंबर 14 के रहने वाले शाह फैजल के आवास में गठित हुई। घटना के बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उसके परिवार में पांच लोग रहते हैं पति-पत्नी मां पिताजी और एक भाई पूरे घर में अन्य कोई भी नहीं रहता है, ऊपरी तल्ले में ही अलमारी और अन्य सामान्य रखी हुई है। आज एक शादी समारोह में जाने के लिए जब उसकी पत्नी ऊपरी तले के अलमारी खोली जेवरात नदारद थी। जेवरात की कीमत लगभग 20 लाख की बताई जा रही है। लेकिन चोरी कैसे हुई, पूरा परिवार इससे अनभिज्ञ है,इसे लेकर परिवार वालों ने थाना में शिकायत की और पुलिस पहुंचकर पूरे घटनाक्रम के अनुसंधान में जुट गई है। वैसे आशंका जताया जा रहा है कि इन पांच सदस्यों के अलावा उसके घर में नौकरानी भी आना जाना करती है,शक का कारण यह भी माना जा रहा है कि ऊपरी तली की सीढ़ी घर के कमरे से न होकर बाहर से बनाई गई है संभवत इसी का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।




